जलापूर्ति रहेगी बाधित
उदयपुर| धूलकोट पंप हाउस पर वॉल्व खराब होने से नगर उपखंड सप्तम से शुक्रवार को होने वाली जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई है। एईएन यामिनी उपाध्याय ने बताया, बोहरा गणेशजी टंकी और डायरेक्ट सप्लाई के तहत आने वाले मांडल तलाई, वर्धमान नगर, ओस्तवाल नगर, शिव चौक, स्कूल वाली गली, भोमिया जी गली, आयड़, सोनीजी की बाड़ी, खटीक वाड़ा, रामद्वारा चौक, गड़बड़ा गली, छीपा मोहल्ला सहित आसपास में जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ाया है।
