मुंबई की युवती को उदयपुर बुला फॉर्म हाउस पर गैंगरेप; इवेंट के सिलसिले में बुलाया था; आरोपियों ने 10 दिन तक फार्महाउस में रखा, युवती को शराब भी पिलाई

January 16, 2026 | priyanshu chouhan | Crime

उदयपुर में मुंबई की युवती से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी ने एक इवेंट में काम देने के बहाने पीड़ित को उदयपुर बुलाया था। मामला सुखेर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुंबई की रहने वाली एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि हिरणमगरी क्षेत्र निवासी करण सिंह ने उसे इवेंट के सिलसिले में महाराष्ट्र से उदयपुर बुलाया था। इनकार करने पर उसने ज्यादा रुपए देने का लालच दिया। 

शराब पार्टी के बाद गैंगरेप किया

यहां आने पर आरोपी उसे सुखेर थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर ले गया। वहां आरोपी करणसिंह उसके अन्य साथियों ने शराब पार्टी की। खुद ने शराब पी, वहीं युवती को भी शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने युवती के साथ बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी के तीन अन्य साथी भी फार्म हाउस पर मौजूद थे, जिनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। 

युवती ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके आधार पर सुखेर थाना पुलिस ने गुरुवार रात को केस दर्ज किया है।