वैलेंटाइन वीक में तैयारी: शाम यादगार बनाने के लिए पर्यटक भी बुक करा रहे रूफ टॉप

February 13, 2026 | manasvi | News

नए तरीकों से दिन यादगार बनाने का क्रेज फरवरी का महीना उदयपुर में सिर्फ गुलाब और चॉकलेट का नहीं, बल्कि युवाओं के कनेक्शन और यादगार अनुभव का महीना बन गया है। शहर की गलियां, कैफे, मॉल और गिफ्ट शॉप्स लाल-गुलाबी रंगों, हार्ट शेप बलून, लाइटिंग और फोटो बूथ्स से सज चुकी है। युवा जोड़े और दोस्त समूह खरीदारी या खाने-पीने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि हर पल को यादगार बनाने और सोशल मीडिया पर साझा करने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस सप्ताह बिक्री में सामान्य दिनों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है और यह रफ्तार वैलेंटाइन डे तक और बढ़ने की संभावना है। शहर में पर्यटक भी वैलेंटाइन थीम पर सजे रूफ टॉप में अपनी बुकिंग कर रहे हैं।

शहर के मॉल भी वैलेंटाइन वीक को अलग अंदाज दे रहे हैं। शॉपिंग ही नहीं, बल्कि डीआईवाय वर्कशॉप्स, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट स्टाल व क्रिएटिव एक्टिविटी भी रखी है। कपड़ों, परफ्यूम, वॉच और एसेसरीज पर 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, खासकर रेड और पिंक रंग के आउटफिट्स की मांग सबसे ज्यादा है।

कैफेः डेट और एक्सपीरियंस का नया ट्रेंड शहर के प्रमुख कैफे इस बार वैलेंटाइन को सिर्फ डिनर तक सीमित आर्ट नहीं रख रहे। कई कैफे में लाइव म्यूजिक, कैंडल लाइट डिनर, कॉर्नर, फोटो बूथ और कस्टमाइज्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था की गई है। युवा जोड़े केवल खाने के लिए नहीं आ रहे, बल्कि एक्सपीरिएंस बनाने और पल को यादगार बनाने के लिए यहां फूलों की दुकानों और गिफ्ट शॉप्स पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन थीम पोस्ट, रील और स्टोरीज का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। युवा पहले ऑनलाइन देखकर ही कैफे और शॉप्स चुन रहे हैं। इसके चलते बाजार में भीड़ बढ़ी है और उत्सव का माहौल पूरे शहर में फैल गया है। यह दर्शाता है कि युवा अब केवल डेकोर और ऑफर्स नहीं, बल्कि अनुभव और कनेक्शन पर फोकस कर रहे हैं।