शोभागपुरा 100 फीट रोड पर गहरा गड्डा
शोभागपुरा 100 फीट रोड पर ए-वन स्कूल के सामने सड़क किनारे 8-9 इंच का गहरा गड्डा बना हुआ है। लेकसिटी मॉल की ओर से आने वाले वाहन चालकों को इसकी पूर्व जानकारी नहीं मिल पाती। गड्ढे के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
