उदयपुर में 30 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, अंबावगढ़ जीएसएस से जुड़े कई इलाके होंगे प्रभावित
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, विद्युत रखरखाव कार्य के चलते लिया जाएगा शटडाउन
उदयपुर। शहर में 30 सितंबर को बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार विद्युत रखरखाव कार्य के चलते अंबावगढ़ जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते करीब 7 घंटे तक संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
ये इलाके होंगे प्रभावित विद्युत विभाग के अनुसार ओड बस्ती, वाटर वर्क्स, अंबावगढ़, हिल टॉप, लेक एंड, यादव कॉलोनी, आयुर्वेदिक कॉलेज, पीपी सिंघल रोड, आईजी बंगला, अंबामाता स्कीम, गाड़िया देवरा, सर्किट हाउस, मिशन कंपाउंड, आनंद भवन, बॉम्बे मार्केट, जैन धर्मशाला और अरावली वाटिका सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
