पेट्रोल पर 13 से घटकर 3 रूपए, डीजल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी… फ्यूल संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत

March 27, 2026 | desk | News

कच्चे तेल के संकट के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों और आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर थी, जिसे अब 10 रुपए घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है।

वहीं, डीजल पर यह ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर थी, जिसे अब पूरी तरह खत्म यानी जीरो कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से तेल कंपनियों के मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए ये कदम सरकार ने उठाया है।

क्या होती है एक्साइज ड्यूटी ?

यह एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है जो सामान के प्रोडक्शन या मैन्युफैक्चरिंग पर लगाया जाता है। ये टैक्स केंद्र सरकार लेता है। इससे सामान का दाम बढ़ जाता है। भारत में पेट्रोल- डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें VAT लगाती हैं। लेकिन अब सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है।