उदयपुर में कल 20 से ज्यादा जगह रहेगा पावर कट: सुबह 10.30 से 12 बजे तक बंद रहेगी बिजली, जाने प्रभावित इलाकों की सूची
उदयपुर शहर में 10 अप्रेल को मेंटेनेंस के चलते पावर कट किया जाएगा। इसके तहत सुबह शुक्रवार सुबह 10.30 से 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
इस दौरान उदयपुर के सविना, तितरड़ी, रोशन जी की बाड़ी, बिलिया, मुर्शीद नगर, बरकत कॉलोनी, हिरणमगरी सेक्टर 7, ए, बी, सी- ब्लॉक सविना इलाका प्रभावित रहेगा।
इसी प्रकार सिंगल स्टोरी, डबल स्टोरी, समता विहार, सेक्टर 9, श्री जी विहार और 33/11 केवी सविना से संबंधित सभी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
