CBSE ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, पहली बार 10वीं के बाद घोषित हुआ परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। अजमेर रीजन से अलग हुआ गुजरात 7वें स्थान पर रहा। 10वीं बोर्ड रिजल्ट में भी राजस्थान, गुजरात से पिछड़ा था।
अजमेर रीजन का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% बच्चे पास हुए थे। भीलवाड़ा के हर्षल कोठारी ने कॉमर्स में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
छात्राओं का रिजल्ट 90.14 प्रतिशत रहा राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इनमें से 50 हजार 354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है।
पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। सीबीएसई ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था।
95% से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स उदयपुर अपडेट्स से संपर्क करें। संपर्क के लिए मोबाइल: 9982678963 या ईमेल: udaipurupdate27@gmail.com
