उदयपुर में कल 20 से ज्यादा जगह लाइट नहीं आएगी: मेंटेनेंस के चलते 6 घंटे पावर सप्लाई बंद, जानें कब से कब तक रहेगा शटडाउन
अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से 14 मई यानि गुरुवार को उदयपुर शहर में आरसीए जीएसएस से जुड़े इलाकों में पावर कट रहेगा।
बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि मेटेनेंस के चलते इस जीएसएस से जुड़े इलाकों में बिजली सुबह 9 से शाम 3 बजे बंद रहेगी।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
- भुपालपुरा संपूर्ण, शक्ति नगर, हरिजन बस्ती, अशोक नगर संपूर्ण, धाबाई जी की बाड़ी, आनंद प्लाजा
- लेकसिटी मॉल, आरसीए, सिक्ख कॉलोनी, सुभाष नगर, बीएन कॉलेज रोड, एमबी कॉलेज, सेवाश्रम क्षेत्र
- पाठों की मगरी, न्यू भुपालपुरा संपूर्ण, कोर्ट चौराहा, भट्ट जी की बाड़ी, देहलीगेट, दुर्गा नर्सरी रोड, सुरजपोल
- शास्त्री सर्कल, कुम्हारों का भट्टा, अलीपुरा, कृष्णपुरा, मठ और इससे सम्बंधित सभी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
