उदयपुर में कल 6 घंटे तक रहेगा पावर कटः सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी बिजली; शहर के 15 इलाके होंगे प्रभावित
उदयपुर शहर में 15 मई (शुक्रवार) को अलग-अलग इलाकों में 6 घंटे तक पावर कट रहेगा। बिजली निगम (AVVNL) ने इसका शेड्यूल जारी किया है। बिजली कटौती से शहर के करीब 15 इलाके प्रभावित होंगे।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 33/11KV गायरियावास जीएसएस से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इसके तहत शहर के गायरियावास, पुलिस लाइन, कृषि मंडी, हिरणमगरी सेक्टर 8, माली कॉलोनी, आवरीमाता कॉलोनी, रेती स्टैंड, आनंद विहार, जेसी बोस हॉस्टल रोड, पानेरियों की मादड़ी, काननगर, टेकरी, सेंट्रल एरिया सहित संबंधित इलाके में बिजली इस अवधि में बंद रहेगी।
