उदयपुर में कल 7 घंटे बिजली कटौती: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा पावर कट, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
उदयपुर शहर के कई इलाकों मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को सात घंटे की बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया सहित कई आवासीय और व्यावसायिक इलाके प्रभावित होंगे। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा।
बिजली विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। विभाग के अनुसार, लाइन मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के कारण निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार, शनिवार (23 मई) सुबह 9 से शाम 4 बजे तक 33/11 केवी आईटी पार्क पावर हाउस पर आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
ये इलाके होंगे प्रभावित
• उदयपुर में शनिवार को होने वाली बिजली कटौती के दौरान 33 केवी जीएसएस से जुड़े एएसडीसी गोलछा, यूआईटी फीडर, एफसीआई फीडर, आईटी फीडर और चैम्बर फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।
• इसके चलते गंगानगर शुगर मिल, एफसीआई, यूनाइटेड स्प्रिट, वेयर हाउस, भारत पेट्रोलियम डिपो, रेलवे कॉलोनी, उदय विहार, आकाशवाणी केंद्र, अरिहंत विहार, पुरोहितों की मादड़ी, काला भाटा और आईटी पार्क सहित कई इंडस्ट्रियल एवं रिहायशी इलाकों में बिजली नहीं आएगी।
• इसके अलावा आर्कगेट, फ्यूज़न, वेस्टर्न ड्रग, ए कनेक्ट, अडवाया, श्रीनाथ पाइप, मीनाक्षी एंटरप्राइज़, कोठारी प्लास्ट, सुरवी कलर्चेम, पाइरोटेक, ईगल मिनरल, राज केसरी इलेक्ट्रिड, श्रीनाथ केमिकल, साईं बाबा, सिल्वर विव, गुरुप्रीत बिस्किट, समस्त आई टी पार्क और रोड नंबर-12 क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
