उदयपुर में 50 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली बंद रहेगी; लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट, जानें कौन-कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

June 11, 2026 | desk | Classifieds

उदयपुर शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते 12 जून 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली निगम के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

ये एरिया होंगे प्रभावित

  • बोहरा गणेश, राजश्री कॉलोनी, विनायक नगर, सेंट टेरेसा, जय श्री कॉलोनी, वृंदावन नगर, धूलकोट, गोकुलपुरा, महासतिया, ठोकर, पांडेय जी की बाड़ी
  • गंगूकुंड, आयड़, सोनी जी की बाड़ी, यूनिवर्सिटी रोड, हनुमान चौक, गणेश नगर, पहाड़ा, बेकनी पुलिया, हीरा बाग कॉलोनी, 100 फीट रोड, नंद भवन
  • वर्जू विला, आनंद नगर, लोहार कॉलोनी, सुंदरवास, गांधीनगर, अरावली कॉम्प्लेक्स, वृंदा विहार, आरटीओ क्षेत्र, रघुनाथपुरा, मनीष विहार
  • श्याम विहार, लाल विहार, विक्रमादित्य चौराहा, हंसा विहार, हरीश्याम विहार, सागर कॉम्प्लेक्स, कालका माता रोड, पंजाबी बाग, नाकोड़ा नगर, आदर्श नगर
  • शिव कॉलोनी, न्यू केशव नगर, कुशल बाग, रूपसागर रोड, सागर कॉलोनी, शुभ लाभ, शुभ लक्ष्मी, यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।