आज शहर के बाजारों में नहीं होगी बिजली कटौतीः री-नीट एक्जाम और शिविरों के चलते लिया फैसला, जानें किन-किन इलाकों में नहीं होगा शटडाउन

June 19, 2026 | desk | Classifieds

प्रस्तावित री-नीट एग्जाम और प्रशासन शहरों के संग शिविरों के चलते आज उदयपुर शहर के बाजारों में आज बिजली कटौती नहीं होगी। बिजली निगम की ओर से शेड्यूल किए गए पावर कट को अब कैंसिल कर दिया गया है।

बिजली निगम ने शुक्रवार की शाम को उदयपुर शहर के सूरजपोल, बापूबाजार सहित प्रमुख बाजारों में पावर कट का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन विभाग की ओर से इसे कैंसिल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

इसके तहत आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बापूबाजार, देहलीगेट, नेहरू बाजार, सूरजपोल, मुखर्जी चौक, गुलाबबाग, भटियानी चोहटा, उदियापोल, मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड, सवेरा गली, कालाजी-गोराजी, कमलावाड़ी, लाल घाट, नावघाट, कसारों की ओल, मामाजी की हवेली और यूनिवर्सिटी रोड स्थित जय जिनेंद्र कॉम्प्लेक्स में बिजली बंद नहीं रहेगी।