उदयपुर को मिला नया डिप्टी मेयर, दिनेश भट्ट ने 32 वोटों से दर्ज की जीत
उदयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव का सस्पेंस खत्म हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट उदयपुर के नए डिप्टी मेयर चुने गए हैं।मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा के दिनेश भट्ट का मुकाबला कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण मेघवाल से हुआ। मतदान के बाद सामने आए परिणाम में दिनेश भट्ट को 56 वोट, जबकि लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 24 वोट मिले। इस तरह भट्ट ने 32 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मेयर चुनाव के बाद डिप्टी मेयर पर भी BJP का कब्जाइससे एक दिन पहले यानी 21 सितंबर को उदयपुर नगर निगम के मेयर पद का चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा के पारस सिंघवी ने कांग्रेस की डॉ. पूनम कुंवर राठौड़ को हराकर मेयर पद हासिल किया था। सिंघवी को 55 और पूनम कुंवर को 25 वोट मिले थे। इसके बाद मंगलवार को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुआ। भाजपा ने लंबे मंथन के बाद दिनेश भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस ने लक्ष्मीनारायण मेघवाल को मैदान में उतारा। दोनों ने नामांकन दाखिल किया और मतदान के बाद दिनेश भट्ट के पक्ष में 56 वोट पड़े।
कौन हैं दिनेश भट्ट? दिनेश भट्ट भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और पूर्व शहर जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2026 के नगर निगम चुनाव में वे वार्ड 45 से पार्षद चुने गए, जहां उन्होंने 1,540 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।मेयर पद के लिए भी उनका नाम प्रमुखता से चर्चा में था। हालांकि भाजपा ने पारस सिंघवी को मेयर प्रत्याशी बनाया। इसके बाद डिप्टी मेयर पद के लिए दिनेश भट्ट का नाम सामने आया और पार्टी ने अंततः उन्हें प्रत्याशी बनाया।
अब उदयपुर नगर निगम की तस्वीर मेयर — पारस सिंघवी (BJP) डिप्टी मेयर — दिनेश भट्ट (BJP)
इस तरह उदयपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर, दोनों पद भाजपा के खाते में गए हैं। डिप्टी मेयर चुनाव में 56-24 के आंकड़े के साथ दिनेश भट्ट ने जीत दर्ज की।
