वोट डालने से पहले कर लें ये काम! घर बैठे चेक करें नाम, वार्ड और बूथ की पूरी डिटेल
उदयपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची और मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। अब मतदाता घर बैठे अपने नाम, वार्ड और मतदान केंद्र की जानकारी जांच सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘Search Voter’ विकल्प के जरिए मतदाता अपनी जानकारी आसानी से खोज सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जिला और संबंधित नगरीय निकाय का चयन करना होगा। इसके बाद नाम, पिता/पति का नाम और आयु दर्ज कर मतदाता सूची में अपना नाम खोजा जा सकता है। इसके अलावा Voter ID/EPIC नंबर के माध्यम से भी मतदाता अपना नाम चेक कर सकते हैं।
मतदान से पहले जरूर जांचें ये जानकारी मतदाताओं को मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए पहले ही ऑनलाइन अपना नाम, वार्ड और मतदान केंद्र जांच लेने की सलाह दी गई है। मतदान केंद्र पर जाने से पहले घर से ही आवश्यक जानकारी की पुष्टि कर लेने से समय की बचत होगी और मतदान के दौरान असुविधा से बचा जा सकेगा।
ऐसे चेक करें अपना नाम
- राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खोलें।
- ‘Search Voter’ विकल्प पर जाएं।
- अपना जिला और नगरीय निकाय चुनें।
- नाम, पिता/पति का नाम और आयु दर्ज करें।
- या Voter ID/EPIC नंबर से अपना नाम खोजें।
- अपनी वार्ड और मतदान केंद्र की जानकारी जरूर जांच लें।
