उदयपुर में लेपर्ड किसान को 500 मीटर ले गया घसीटकर, छत पर सोते वक्त किया हमला, कई हिस्से खा गया; पैर अलग पड़ा मिला!

February 28, 2026 | desk | News

उदयपुर में एक लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान की मौत हो गई। लेपर्ड किसान को घसीटते हुए कुएं से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गया। यहां किसान का शव मिला, जिसका एक पैर अलग हो गया था। वहीं, किसान के कपड़े कुएं के पास मिले। घटना बड़ी पंचायत के उपली बड़ी गांव की है।

गांव में सज्ज्नगढ़ सेंचूरी के पास खेत में बीती रात घटना हुई। इसकी जानकारी शनिवा सुबह मिली। आज सुबह कुएं पर एक ग्रामीण पानी की मशीन चलाने आया तो उसने खून बिखरा देखा। साथ ही कपड़े पड़े थे। उसको यहां मर्डर होने की आशंका लगी। खून के निशान के साथ आगे बढ़ा तो देखा कि करीब 500 मीटर दूर खेत में बड़ी निवासी बाबूलाल (42) पुत्र रूपलाल गमेती का शव पड़ा था।

ग्रामीण ने गांव में सूचना दी। इस पर लोग मौके पर पहुंचे। वन विभाग और बड़गांव पुलिस थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा। शव उदयपुर के एमबी अस्पताल ले गए।


वार्ड पंच बोले- लेपर्ड खा गया

गांव के वार्ड पंच अजय सिंह देवड़ा ने बताया- लेपर्ड ने बाबूलाल को बूरी तरह से खा गया है। उसका पांव अलग हो गया। देवड़ा ने बताया कि मौके पर जब ग्रामीण पहुंचे तो उसका शव देखकर घबरा गए। क्योंकि उसके शव को बूरी तरह से को खाया गया है।

कमरे की छत पर सो रहा था किसान

उन्होंने बताया कि कुएं के पास बने एक कमरे की छत पर किसान सो रहा था। रात को गेहूं की फसल में पानी देने के बाद वह सो गया था। लेपर्ड ने छत पर जाकर हमला कर दिया। लेपर्ड छत से सीधे नीचे लेकर आया। घसीटते हुए करीब 500 मीटर दूर लेकर गया और खा गया।

गांव के खूबेश सुथार ने बताया- थावरचंद मशीन चलाने आया था तब उसने सबसे पहले खून देखा। कई बार सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने आकर कभी ध्यान नहीं दिया। आज इंसान को लेपर्ड खा गया।

मौके पर वन विभाग से सज्जनगढ़ सेंचूरी से रेंजर सीताराम मीणा और उदयपुर पूर्व से रेंजर तेजसिंह राणावत मौके पर पहुंचे।