Mahaveer International, उदयपुर की नई पहल – मेडिकल इक्विपमेंट बैंक का शुभारंभ; 100 रुपये में फिजियोथेरेपी, जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार

February 28, 2026 | manasvi | Health

महावीर इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर ने शुरू किया मेडिकल इक्विपमेंट बैंक समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महावीर इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट उदयप ने अहिंसापुरी स्थित महावीर फिजियोथेरेपी सेंटर से मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

इस मेडिकल इक्विपमेंट बैंक में वॉकर, वॉकिंग स्टिक, सक्शन मशीन, एयर बेड, कमोड चेयर, सेमी-फोल्डर बेड, आईसीयू बेड, व्हीलचेयर सहित कई आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति निर्धारित सिक्योरिटी राशि जमा कर इन उपकरणों को प्राप्त कर सकते हैं। सभी उपकरण 15 दिनों तक निःशुल्क दिए जाते हैं, उसके बाद न्यूनतम सहयोग राशि प्रतिदिन के आधार पर ली जाती है।

सेवा का लाभ लेने के लिए राजेंद्र सिंह भंडारी (9414851061) या सचिव (9414161395) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर सीधे संपर्क भी संभव है।

यह फिजियोथेरेपी सेंटर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन, अहिंसापुरी (फतेहपुरा) में संचालित है, जिसे महावीर इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। यहाँ महावीर विकलांग समिति के सहयोग से प्राप्त आधुनिक और उच्च तकनीक मशीनों के माध्यम से अनुभवी एवं प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट और उनकी टीम द्वारा प्रभावी उपचार प्रदान किया जाता है।

ट्रस्ट पूर्णतः सेवा भाव से कार्यरत है। सभी प्रकार की फिजियोथेरेपी सेवाएँ मात्र ₹100 प्रतिदिन के अत्यंत नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांगजन के लिए उपचार पूर्णतः निःशुल्क है।
वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं संस्था सदस्य वीर डॉ. अजय कुमार सांखला की सेवाएँ प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को निःशुल्क उपलब्ध रहती हैं। सेंटर में सोमवार से शनिवार, प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नियमित सेवाएँ दी जाती हैं।