मेवाड़ की राजमाता विजयराज कुमारी जी का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
उदयपुर। मेवाड़ राजपरिवार की राजमाता साहिबा श्रीमती विजयराज कुमारी जी मेवाड़ का सोमवार, 14 सितंबर 2026 को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से मेवाड़ राजपरिवार सहित उदयपुर में शोक की लहर है। राजमाता विजयराज कुमारी जी, स्वर्गीय श्रीजी अरविन्द सिंह जी मेवाड़ की धर्मपत्नी थीं। शोक संदेश के अनुसार उनका देहावसान भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, विक्रम संवत 2083 को हुआ।
मंगलवार को होगी अंतिम यात्रा
राजमाता साहिबा की अंतिम यात्रा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे राजमहल, उदयपुर से महासतीजी के लिए प्रस्थान करेगी।16 से 23 सितंबर तक शोक बैठक शोकाकुल परिवार की ओर से शंभु निवास पैलेस, राजमहल, उदयपुर में शोक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रहेगी। शोक संदेश में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, राजमहल, उदयपुर की ओर से श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त की गई है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

