Petrol Diesel Price Hike: उदयपुर में अब पेट्रोल 108.79 और डीजल 93.98 प्रति लीटर हुआ, नई क़ीमतें लागू
राजस्थानवासियों को शुक्रवार सुबह महंगाई का बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जिलों में पेट्रोल के दाम ₹3 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है।
बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब देश के बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। मार्च 2024 के बाद यह पहली बार है जब तेल कंपनियों ने एक साथ इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है। राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है।
झीलों की नगरी उदयपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी हलचल देखी गई है।
आज शुक्रवार 15 मई का पेट्रोल रेट (Udaipur): ₹108.79 प्रति लीटर (कल के ₹105.54 से सीधा ₹3.25 महंगा)।
आज शुक्रवार 15 मई का डीजल रेट (Udaipur): ₹93.98 प्रति लीटर (कल के ₹90.96 से करीब ₹3.02 महंगा)।
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से अब ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ने की आशंका है। इसका असर फल, सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर पड़ सकता है। ट्रांसपोर्टर्स ने भी आने वाले दिनों में किराए बढ़ाने के संकेत दिए हैं, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट और बिगड़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में राहत नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
