उदयपुर में 30 से ज्यादा जगह कल रहेगा पावर कट: सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी बिजली, जानें प्रभावित इलाकों की सूची
उदयपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच बिजली निगम की ओर से 29 अप्रेल को कई कॉलोनियों में पावर कट किया जाएगा।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार बुधवार को शहर में विद्युत लाइन के रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
ये इलाके होंगे प्रभावित
होटल हिलटॉप, ब्रह्मा निवास, कुराबड हाउस, रानी पैलेस, जोटा हाउस रानी रोड, रुक्मिणी अपार्टमेंट
जलदाय विभाग के फिल्टर हाउस, ओड बस्ती, आईजी बंगला, अंबामाता स्कीम, अंबामाता ओड बस्ती से संबंधित क्षेत्र
अंबावगढ़, अंबावगढ़ कच्ची बस्ती, यादव कॉलोनी, खम्मा घणी रेस्टोरेंट, होटल नेचुरल के पास का एरिया
इमली घाट, चांदपोल, गड़िया देवरा, मुम्बईयां बाजार, फतहसागर, सर्किट हाउस, स्वरूप सागर
मिशन कंपाउंड, दैत्य मगरी, शिक्षा भवन, झरिया मार्ग, चमनपुरा, लोहा बाजार, गुरु गोविंद स्कूल और आसपास का इलाका
