उदयपुर में कल साढ़े 6 घंटे बिजली रहेगी बंदः सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट; 30 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित
उदयपुर में 29 मई यानि शुक्रवार को शहर में बिजली निगम की ओर से साढ़े 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। इसके तहत शहर के करीब 30 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि शहर में विद्युत लाइन के रखरखाव को लेकर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इन इलाकों में रहेगा पावर कट
• होटल हिलटॉप, ब्रह्मा निवास, कुराबड़ हाउस, रानी पैलेस, जोटा हाउस, रानी रोड, रुक्मिणी अपार्टमेंट, पीएचईडी फिल्टर हाउस, ओड बस्ती
• आईजी बंगला, अंबामाता स्कीम, अंबामाता, ओड बस्ती, होटल लीला, होटल रेडिशन, होटल ट्राइडेंट, उदयविलास
• अंबावगढ़, अंबावगढ़ कच्ची बस्ती, यादव कॉलोनी, खम्मा घणी रेस्टोरेंट, होटल नेचुरल के पास का एरिया
• इमली घाट, चांदपोल, गड़िया देवरा, मुंबई बाजार, फतहसागर, सर्किट हाउस, स्वरूप सागर, मिशन कंपाउंड
• देत्य मगरी, शिक्षा भवन, झरिया मार्ग, चमनपूरा, लोहा बाजार, गुरु गोविंद स्कूल क्षेत्र से संबंधित क्षेत्र शामिल
