पहली बार पति के साथ दिखीं ‘पुष्पा’ की हीरोइनः उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस, सिर झुकाकर कहा थैंक्स, हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

उदयपुर में अपनी शादी के बाद साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर हैदराबाद रवाना हो गए। रश्मिका रेड कलर का सूट पहनकर पति विजय का हाथ थामकर एयरपोर्ट पर पहुंचीं।
विजय लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस दिया। वहीं हाथ जोड़ और सिर झुकाकर फैंस को शुक्रिया भी कहा
दोनों ने होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु और कोडवा, दोनों रीति- रिवाज से 26 फरवरी को शादी की थी।
तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत अन्य गेस्ट भी दोपहर में हैदराबाद लौट गए।
आज सुबह सबसे पहले फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद की फ्लाइट ली थी।
अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार समेत राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत अन्य गेस्ट भी हैदराबाद लौट गए। आज सुबह सबसे पहले फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद की फ्लाइट ली थी।
अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार समेत राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
उदयपुर में फिल्म ‘पुष्पा’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने डीजे नाइट में डांस भी किया। शादी में शामिल होने आए मेहमानों के जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी उदयपुर से रवाना हो गए हैं।
दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के सदस्य भी आज हैदराबाद के लिए निकलेंगे। अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होग, जिसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार समेत राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
बॉलीवुड सितारों ने रश्मिका-विजय को दी बधाई
रश्मिका-विजय की शादी के बाद इंस्टा पर फैन्स के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी दोनों को बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए उनकी शादी की फोटो भी शेयर की।
पारंपरिक क्लासिक लुक में दिखे दूल्हा-दुल्हन
शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे।

वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था।




