RAJASTHAN BUS FREE!रक्षाबंधन पर बहनों को CM भजनलाल की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज में फ्री सफर
भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जा रही हैं बहनें? राजस्थान सरकार ने सफर कर दिया फ्री! रक्षाबंधन पर राजस्थान की महिलाओं और बेटियों के लिए बड़ी राहत , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने ऐसा ऐलान किया है, जिससे हजारों नहीं बल्कि लाखों महिलाओं को अपने मायके तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
28-29 अगस्त को बस का किराया नहीं लगेगा! राज्य सरकार के निर्देश पर 28 और 29 अगस्त को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बसों में महिलाओं को राजस्थान की सीमा के भीतर पूरी तरह निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यानी रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सफर करने वाली बहनों को राजस्थान की सीमा के अंदर बस किराए की चिंता नहीं करनी होगी। 3200+ एक्सप्रेस बसों में मिलेगी सुविधा इस विशेष सुविधा के तहत राजस्थान रोडवेज की 3200 से अधिक एक्सप्रेस बसों में महिलाएं और बालिकाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हालांकि, AC और Volvo बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी।
टिकट कैसे मिलेगा? मुफ्त यात्रा के लिए परिचालक द्वारा निःशुल्क टिकट जारी किया जाएगा।
अगर बस में ETIM मशीन खराब होती है, तो ऐसी स्थिति में नियमानुसार मैनुअल टिकट जारी किया जाएगा।इसके अलावा यात्रियों के लिए एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सरकार के इस फैसले से किसे फायदा?रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है। खासकर वे महिलाएं जो सार्वजनिक परिवहन के जरिए सफर करती हैं, उन्हें आने-जाने के खर्च में सीधी बचत होगी। सरकार का यह कदम रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को अपने परिवार और भाइयों तक आसानी से पहुंचने में मदद करेगा।
ध्यान रखें: 28 और 29 अगस्त | राजस्थान की सीमा के भीतर | रोडवेज एक्सप्रेस बसों में यात्रा | महिलाओं और बालिकाओं के लिए मुफ्त सफर इस रक्षाबंधन बहनों का सफर होगा आसान, क्योंकि रोडवेज का किराया रहेगा शून्य!

