6 से 8 फरवरी तक होगा उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026; सिंगर कैलाश खेर देंगे परफोर्मेंस, 11 से ज्यादा देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकार लेंगे हिस्सा
उदयपुर में वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 का 6 से 8 फरवरी तक आयोजन होगा। फेस्टिवल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस साल फेस्टिवल में ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ सफर के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से इस संस्करण का पोस्टर बुधवार को जारी किया गया। फेस्टिवल में फेमस सिंगर कैलाश खेर परफोर्म करेंगे। वहीं अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी, इंडियन ओशन सहित 11 से ज्यादा देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी परफोर्म करेंगे।
लोक, फ्यूजन, कंटेंपररी म्यूजिक का अनुभव लेंगे लोग
पिछले दस साल से यह फेस्टिवल न केवल संगीत प्रेमियों का आकर्षण है, बल्कि इसने भारत को वैश्विक संगीत मानचित्र पर पहचान दिलाई है। लोक, फ्यूजन, कंटेंपररी और एक्सपेरिमेंटल म्यूजिक की विविध प्रस्तुतियां इसे सबसे अलग बनाती हैं। संस्थापक संजीव भार्गव ने कहा कि फेस्टिवल की आत्मा यह है कि उदयपुर खुद संगीत का हिस्सा बन जाए। इस संस्करण का उद्देश्य केवल परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि यादगार अनुभव बनाना है।

पर्यटकों-शहरवासियों के लिए होगा खास
यह आयोजन पर्यटकों और शहवासियों के लिए खास और यादगार रहेगा। जिन पब्लिक वेन्यू पर कलाकारों की परफॉर्मेंस होनी हैं, वहां अमूमन भीड़ रहती है। शहर की झीलों के किनारे सुबह-शाम शहरवासियों की भीड़ लगी रहती है, जबकि दोपहर में पर्यटकों का फुटफॉल रहता है।
तीन दिन तक ये कार्यक्रम होंगे
• 6 फरवरी को गांधी ग्राउंड में शाम 6 बजे से परफोर्मेंस शुरू होंगी। इसमें बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर गायकी से लोगों का दिल जीतेंगे। इससे पहले राजस्थानी फोम आर्केस्ट्रा, तमिल फोम रॉक और अल्जेरियन रैपर्स की परफोर्मेंस होंगी।

• 7 फरवरी को टर्किश पॉप, केमरून का अफ्रोपॉप रॉक और सिंगर जोनीता परफोर्म करेंगी।

• 8 फरवरी को स्पेनिश जज एंड पॉप और बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी परफोर्म करेंगे। इससे पहले दोपहर 3:30 बजे से फतहसागर पाल पर पोलेंड का पोलिश फोक, टर्की का ट्रेडिशनल कुर्दिश म्यूजिक और इंडियन रॉक की परफोर्मेंस होंगी।

