उदयपुर में सजेगी संगीत और सितारों की महफिल, मासूम शर्मा और कुलदीप यादव बढ़ाएंगे शाम की रौनक

November 14, 2026 | desk | Events

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में जल्द ही संगीत, मनोरंजन और सितारों से सजी एक शानदार शाम देखने को मिलेगी। हरियाणवी संगीत जगत के मशहूर गायक एवं अभिनेता मासूम शर्मा अपने लाइव कॉन्सर्ट “अपनो मासूम लाइव (Apno Masoom Live)” के जरिए उदयपुरवासियों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

इस खास आयोजन को और भी यादगार बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उनके आगमन की खबर से क्रिकेट और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

संगीत और मनोरंजन के इस खास संगम को लेकर शहरवासियों में अभी से उत्सुकता है। अब देखना होगा कि मासूम शर्मा की लाइव परफॉर्मेंस और कुलदीप यादव की मौजूदगी इस शाम को कितना यादगार बनाती है।

मासूम शर्मा हरियाणवी संगीत जगत के उन लोकप्रिय कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज और खास अंदाज से देशभर में अलग पहचान बनाई है। उनके चर्चित गानों में ‘लॉफर’, ‘चंबल के डाकू’, ‘रात के शिकारी’, ‘मैडम जी’, ‘ट्यूशन बदमाशी का’, ‘2 नंबरी’, ‘ब्लेंडर’ और ‘भगत आदमी’ जैसे गाने शामिल हैं, जिन्हें युवाओं के बीच खूब पसंद किया जाता है।

उनके गानों की खास बात है हरियाणवी देसी अंदाज, जोश और दमदार म्यूजिक। उदयपुर में होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट में प्रशंसकों को उनके लोकप्रिय गानों पर झूमने और लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेने का मौका मिलेगा।