राजस्थान बोर्ड की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट कल, सुबह 10 बजे होगा घोषित..

March 30, 2026 | desk | EDUCATION

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट कल (31 मार्च-मंगलवार) सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।”

पिछले तीन साल से लगातार बढ़ रहा रिजल्ट

इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई और सबसे कम समय में रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले अब तक सबसे कम दिनों में रिजल्ट 2022 में जारी किया था। परीक्षाएं 26 अप्रैल को खत्म हुई और एक जून यानि 35 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया।