राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी: आर्ट्स 97.54, कॉमर्स 98.50 और साइंस का 97.52% परिणाम रहा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जारी किया गया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। साल 2026 में आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा।
12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।

