Budget 2026: यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की होगी मौज! स्कूल-कॉलेजों में बनेंगीं कंटेंट क्रिएटर लैब

February 1, 2026 | desk | Union Budget 2026

देश का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एजुकेशन सेक्टर को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर भी बड़ा ऐलान किया और बताया कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में अब कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोली जाएंगीं, जिससे यूट्यूब या फिर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट क्रिएट करने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा और इसके लिए नए सेटअप लगाए जाएंगे.

भारत के एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स (एवीजीसी क्षेत्र) को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं. भारत में एवीजीसी क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है. ऐसे में 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापनाकी जाएगी. इसके लिए इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस, मुंबई को समर्थन देने के लिए प्रस्ताव है.