राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट कल: पहली बार 12वीं से पहले होगा जारी, 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

March 23, 2026 | desk | News

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट मंगलवार (24 मार्च) दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ऐसा पहली बार होगा, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी हो रहा है। वहीं बोर्ड इतिहास में भी यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।

दरअसल, राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश गए थे। ऐसे में बोर्ड प्रशासन 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित कर रहा है।

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। 28 फरवरी को खत्म हुई दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां देखें?

रिजल्ट आने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे:

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब “Secondary Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट जरूर निकाल लें।