राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की घोषणा, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम

March 24, 2026 | desk | News

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है।

राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश गए थे। इसलिए तैयारियों को रफ्तार दिया गया और परिणाम से संबंधित काम समय पर निपटाए गए।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां देखें ?

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब “Secondary Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट जरूर निकाल लें।