उदयपुर में 10 ज्यादा इलाकों में कल बंद रहेगी बिजली: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे पावर कट रहेगा, जाने प्रभावित इलाकों की सूची
उदयपुर शहर में बिजली निगम की ओर से 30 अप्रेल को उदयपुर शहर के कई कॉलोनियों में पावर कट किया जाएगा।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार गुरुवार को शहर में विद्युत लाइन के रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
इसके तहत किशनपोल, खांजीपीर, गवर्नमेंट प्रेस, रज्जा नगर, सैफी कॉलोनी, इंद्रानगर बीड़ा, शिवाजी नगर, सर्वऋतु विलास, मोगरावाड़ी, दूधतलाई, पालागणेशजी एवम आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
