उदयपुर में कल 25 से ज्यादा जगह रहेगा पावर कटः सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेंटेनेंस काम होगा, जानें प्रभावित इलाकों की सूची
उदयपुर में 2 मई को शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इससे 25 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार- मेंटेनेंस के चलते 2 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पावर कट रहेगा।
प्रभावित इलाकों की सूची
• पटेल सर्कल जीएसएस से संबंधित माछला मगरा स्कीम, स्वराज नगर, कैलाश कॉलोनी, जवाहर जैन स्कूल, काका होटल
• रामसिंह जी की बाड़ी, शाही कॉम्पलेक्स, जैन धर्मशाला, आलोक स्कूल, महाराणा प्रताप कॉलोनी, गोविंद नगर
• सेक्टर-11, सेक्टर 13, एमपी कालोनी, खांजीपीर, दीवान शाह कॉलोनी, गवर्नमेंट प्रेस कॉलोनी, सालवी कॉलोनी, मोगरावाड़ी
• शिवाजी नगर, अग्रसेन नगर, उदियापोल, बस स्टैंड, जवाहर नगर, इंद्रानगर बीड़ा, सर्वऋतुविलास और आसपास का क्षेत्र
