उदयपुर के 10 से ज्यादा गांवों में कल बिजली कटौतीः सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा पावर कट; जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित
उदयपुर शहर से सटे 10 से अधिक गांवों और कई कॉलोनियों में शनिवार, 16 मई को छह घंटे का पावर कट रहेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विद्युत लाइनों के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अनुसार, कोड़ियात, वरडा, नाई और अलसीगढ़ जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। विभाग द्वारा यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव और विद्युत तंत्र सुधार कार्यों के लिए लिया जा रहा है।
बिजली कटौती का असर नाई, बुझड़ा, नयाखेड़ा, गौरेला, पिकॉक, कोड़ियात, कोड़ियात ताज अरावली, अलसीगढ़, उन्दरी, पई, नादरा, चौकड़िया और वरडा सहित आसपास के कई गांवों और ढाणियों में देखने को मिलेगा।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। गर्मी के मौसम को देखते हुए लंबे पावर कट के कारण लोगों को पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं में दिक्कत हो सकती है।
