उदयपुर के कई इलाकों में आज 7 घंटे पावर कटः आवासीय और ग्रामीण इलाके होंगे प्रभावित

June 17, 2026 | desk | Classifieds

उदयपुर शहर में 33/11 केवी पावर हाउस मादड़ी पर आवश्यक कार्य और मानसून से पहले रखरखाव के कारण गुरुवार को कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विभाग के अनुसार- मादड़ी रोड नंबर-5 सहित आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता (एचटीएम) से मिली जानकारी के अनुसार- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित

• 33 केवी प्लास्टी विव, चौकसी, टेंपसेंस, पार्श्वनाथ, ऐपेक्स, पायरोटेक, तिरुकेम, एपीजे, रिलायंस जियो, एसबीआई बैंक वाली गली, मनोहर आइस, मल्टी मिनरल, अग्रवाल रोलर, फैबटेक, बायोएमविल, लक्ष्मी इंजीनियरिंग, राजेश मोटर्स (टोयोटा, फोर्ड, होंडा), अग्रवाल कांटा, आनंद मिनरल

• दुग्गड़ मिनरल, आदर्श गैस, लिपि डेटा, स्पेल फैशन, राजस्थान बेराइट्स, कांटिनेंटल ग्लास, शाह पॉलिमर, अंबिका राइस, चौधरी एंड कंपनी, जैन दाल मिल, मालवीय इंजीनियरिंग, नेशनल प्लास्टिक, वॉलकेम, मित्तल, फास्ट, गुरप्रीत, श्री मिनरल, जय श्री मोल्डिंग, हंस प्रोडक्ट, पद्म मिनरल और अन्य औद्योगिक इकाइयों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

• इसके अलावा कानपुर गांव, बेडवास गांव, सावरिया नगर, आशापुरा विहार, चारभुजा विहार, महादेव विहार, श्रीनाथ वैली, आदर्श रियल एस्टेट, लक्ष्मी नगर, तलाई क्षेत्र, रुद्र आशापुरा विहार, मेघवालों का मोहल्ला, बालाजी नगर, अरिहंत विहार, कौशल विहार, परमात्मा विहार, श्रीजी विहार, कबाड़ा गोदाम क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

• मादड़ी फीडर नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और 6 से जुड़े सभी उपभोक्ता इस शटडाउन से प्रभावित होंगे।