उदयपुर में कल 15 से ज्यादा इलाकों में पावर कट: 7 घंटे बंद रहेगी बिजली; जानें कौनसे क्षेत्र होंगे प्रभावित

September 30, 2026 | desk | Classifieds

उदयपुर में बिजली विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव और कार्य के चलते गुरुवार को शहर के कई क्षेत्रों में 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पावर कट के दौरान 20 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे।

इस दौरान एल ब्लॉक, मिराज मॉर्निंग, महावीर नगर, एफ ब्लॉक, जी ब्लॉक, एफसीआई, इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स, करधर कॉम्प्लेक्स, देवाली, जीवन तारा रिसोर्ट, एबीसीडी ब्लॉक, ट्रांसपोर्ट नगर, आवरी माता कॉलोनी, कोटालिया फला इलाके में पावर कट रहेगा।

इसी प्रकार सुरों का फला, महादेव नगर, बलीचा, ज्योति नगर, चित्रकूट नगर, जोगी तालाब, दत्तात्रेय आश्रम, शीतल कॉलोनी, विनायक नगर, एसबी कॉलोनी सहित आसपास के संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।