Karwa Chauth 2026 gift: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 ट्रेंडी गिफ्ट, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

October 26, 2026 | desk | Cultural

करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार और रिश्ते को मजबूत बनाने का खास अवसर है। इस दिन जहां पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं, वहीं पति भी अपनी पत्नी को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी पत्नी को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो महंगे गिफ्ट खरीदने की जरूरत नहीं है। कम बजट में मिलने वाले ये 5 गिफ्ट आपके इस खास दिन को और यादगार बना सकते हैं।

1. लव एग्रीमेंट सर्टिफिकेट

पत्नी को कुछ हटकर गिफ्ट देना चाहते हैं, तो लव एग्रीमेंट सर्टिफिकेट एक अच्छा विकल्प है। इसमें आप अपनी पत्नी के लिए प्यार भरे संदेश, जिंदगीभर साथ निभाने के वादे और अपनी भावनाएं लिखवा सकते हैं। इसे खास अंदाज में डिजाइन करवाकर यादगार तोहफे के रूप में दिया जा सकता है। इसकी कीमत ऑनलाइन लगभग 100 से 150 रुपये तक हो सकती है।

2. कपल फोटो वाला लाइटिंग फ्रेम

पति-पत्नी की खूबसूरत यादों को खास बनाने के लिए फोटो फ्रेम भी अच्छा गिफ्ट है। आप अपनी पसंदीदा तस्वीर के साथ नाम या कोई रोमांटिक संदेश लिखवाकर लाइटिंग वाला फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। यह तोहफा न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करेगा, बल्कि घर की सजावट में भी चार चांद लगाएगा।

3. कश्मीरी जूलरी से दें स्टाइलिश लुक

अगर आपकी पत्नी को जूलरी पहनने का शौक है, तो कश्मीरी स्टाइल की घड़ी या खूबसूरत झुमके गिफ्ट किए जा सकते हैं। ब्रेसलेट जैसी डिजाइन वाली कश्मीरी घड़ी और पारंपरिक अंदाज के झुमके उनके लुक को खास बना सकते हैं। पत्नी की पसंद और पहनावे को ध्यान में रखकर जूलरी चुनना इस गिफ्ट को और भी खास बना देगा।

4. सैलून पैकेज से दें खुद के लिए समय

घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं कई बार खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं। ऐसे में पत्नी को सैलून पैकेज गिफ्ट करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसमें हेयर स्पा, फेशियल, मेनीक्योर और पैडिक्योर जैसी सेवाएं शामिल कराई जा सकती हैं। इसके साथ एक प्यार भरा पत्र देकर आप उन्हें बता सकते हैं कि उनकी खुशी और आराम आपके लिए कितना मायने रखता है।

5. रोमांटिक डिनर डेट करें प्लान

करवा चौथ पर पत्नी के साथ कुछ खास पल बिताने के लिए रोमांटिक डिनर डेट प्लान कर सकते हैं। उनकी पसंदीदा जगह पर डिनर बुक करना या घर पर ही कैंडल लाइट डिनर तैयार करना इस दिन को यादगार बना सकता है। अगर त्योहार के दिन व्यस्तता के कारण समय नहीं मिल पाता, तो अगले दिन डिनर डेट प्लान करके उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं।

इन छोटे-छोटे तोहफों से बनाएं त्योहार खास

करवा चौथ पर तोहफे की कीमत से ज्यादा मायने उसमें छिपा प्यार और अपनापन रखता है। जरूरी नहीं कि हर बार महंगे गिफ्ट ही खुशी दें। पत्नी की पसंद को समझकर दिया गया एक छोटा-सा तोहफा, प्यार भरे शब्द और साथ बिताए गए कुछ पल भी इस त्योहार को खास और यादगार बना सकते हैं।