उदयपुर में 24 मई को होगी विशाल भजन संध्या, माँ करणी माता के भजनों से गूंजेगी दूध तलाई

May 7, 2026 | desk | Events

उदयपुर शहर में माँ करणी माता के नाम एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 24 मई (रविवार) को शाम 7:30 बजे से दूध तलाई स्थित पाला गणेश जी, हैंडीक्राफ्ट मार्केट रोड पर आयोजित होगा।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार प्रेम शंकर जाट, त्रिशा सुथार, महेश पालीवाल और तिलकेश सुथार अपने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

करणी माता मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमावत ने बताया कि इस विशाल भजन संध्या को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में भजन गायक अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

भजन संध्या के आयोजन का पहला निमंत्रण श्री बोहरा गणेश जी को अर्पित किया गया। आयोजक पुजारी परिवार एवं श्री मंशापूर्ण करणी माता के समस्त भक्तजन ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।