उदयपुर के गुलाब बाग में लागू हुए नए नियम, सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

July 7, 2026 | desk | ITINERARY

उदयपुर शहर के बीचों-बीच स्थित सबसे बड़े ऑक्सीजन पॉकेट गुलाब बाग के लिए नगर निगम ने नई गाइडलाइन जारी की है। उद्यान को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से ये नए नियम लागू किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अब गुलाब बाग में आने वाले सभी आगंतुकों को इन नियमों की पालना करनी होगी।

गुलाब बाग में अब लागू होंगे ये नए नियम:

  • प्रवेश का समय: प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहेगा।
  • खेलों पर प्रतिबंध: उद्यान परिसर में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बेसबॉल और बैडमिंटन जैसे खेल नहीं खेले जा सकेंगे।
  • हाथी पार्क के झूले: केवल बच्चों के लिए होंगे। वयस्क झूलों का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
  • पेड़ों के आसपास खाद्य सामग्री डालना प्रतिबंधित: पेड़ों के पास अनाज या अन्य खाद्य सामग्री डालने की अनुमति नहीं होगी।
  • जानवरों को खाना खिलाने पर रोक: कुत्तों और बंदरों को खाना खिलाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • नशे पर पूर्ण प्रतिबंध: उद्यान में धूम्रपान, शराब और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन पूरी तरह वर्जित रहेगा।
  • स्वच्छता अनिवार्य: गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालना होगा।
  • कचरा फैलाने पर जुर्माना: परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
  • वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित: दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। केवल विशेष अनुमति प्राप्त वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे।
  • पेड़-पौधों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दंडनीय: पेड़ों से फल तोड़ना, पौधों से फूल तोड़ना या किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • नियम तोड़ने पर कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यकतानुसार पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
  • अवांछित गतिविधि की सूचना दें: किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नियम उल्लंघन की जानकारी तुरंत नगर निगम या पुलिस को देने की अपील की गई है।