उदयपुर में कल 7 घंटे बिजली कटौती: मेंटेनेंस कार्य के चलते रहेगा पावर कट, देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट
उदयपुर शहर में सोमवार (10 अगस्त) को मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली निगम की ओर से पावर कट रखा जाएगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अनुसार, आवश्यक रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
बिजली कटौती के कारण कालका माता रोड, पंजाबी बाग, अरिहंत नगर, आदर्श नगर, अक्षांश कॉम्प्लेक्स, कुशल बाग, प्रेम नगर, शांति नगर, विनायक रेजीडेंसी, रूपसागर रोड, न्यू केशव नगर, रूपसागर पाल, शुभ- लाभ, शुभ लक्ष्मी, शुभ मंगल गार्डन, सागर कॉलोनी, गांधी कॉम्प्लेक्स एवं इसके आसपास के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
