उदयपुर में तुर्किये सिंगर का शो 30 मिनट पहले रद्दः NSUI कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- ऑपरेशन सिंदूर में तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया था

February 8, 2026 | priyanshu chouhan | News

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में तुर्किये सिंगर सेलीन सुम्बुलटेपे के कार्यक्रम का NSUI ने विरोध किया। इस पर आयोजकों ने शो शुरू होने से 30 मिनट पहले रद्द कर दिया गया। 

NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्किये के कलाकारों को मंच देना गलत है।

NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) सिटी जितेंद्र ओझा को ज्ञापन सौंपा।

शाम को गांधी ग्राउंड में भी कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर कार्यक्रम के प्रवेश द्वार पर नारेबाजी की। इसके बाद आयोजकों ने शाम 7 बजे होने वाला शो रद्द करने का फैसला लिया।

NSUI जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजकों ने मुझे आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी तुर्किये कलाकारों के साथ किसी भी प्रकार का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।

शनिवार दोपहर को NSUI कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
शाम को गांधी ग्राउंड में NSUI कार्यकर्ताओं ने तुर्किये के विरोध में तख्तियां लेकर कार्यक्रम के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित नायक ने कहा कि तुर्किये के कलाकारों को बुलाना और उन्हें महाराणा प्रताप की पवित्र धरती पर मंच देना पूरी तरह गलत है।

सेलिन सुम्बुलटेपे तुर्किये की एक लोकप्रिय गायिका हैं, जो अपने फ्यूजन फोक पॉप संगीत के लिए जानी जाती हैं

जानिए कौन है सिंगर सेलिन सुम्बुलटेपे 

सेलिन सुम्बुलटेपे तुर्किये की फेमस सिंगर हैं, जो अपने फ्यूजन फोक पॉप गाने के लिए जानी जाती हैं।

सेलिन सुम्बुलटेपे ने 2024 में ‘हेमहाल’ नाम का एक एल्बम निकाला, जिसका मतलब है एकजुट होना। इसमें उन्होंने लेबनान के मशहूर सिंगर जैद हमदान के साथ काम किया था।

हेमहाल’ एल्बम सेलिन के होमटाउन हाटे से इंस्पायर्ड है। हाटे तुर्किये के साउथ-ईस्ट में स्थिति शहर है। हाटे में 2023 के भूकंप में बहुत नुकसान हुआ था।

2025 में सेलिन सुम्बुलटेपे को ARTE ट्रैक्स ईस्ट नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में तुर्किये के पॉलिटिकल और सोशल माहौल के बारे में बात की गई थी।

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का 10वां सीजन शुक्रवार रात बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर की शानदार परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुआ। इस दौरान मेवाड़ पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ और संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी बतौर अतिथि मौजूद रहीं।

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का 10वां सीजन शुक्रवार रात बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर की शानदार परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुआ। इस दौरान मेवाड़ पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ और संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी बतौर अतिथि मौजूद रहीं।

3 दिवसीय इस फेस्टिवल में शनिवार को केमरून का अफ्रोपॉप रॉक और सिंगर जोनीता अपनी प्रस्तुति दी।

8 फरवरी को स्पेनिश जज एंड पॉप और बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी परफॉर्मेंस करेंगे। रविवार दोपहर 3:30 बजे से फतहसागर पाल पर पोलेंड का पोलिश फोक और इंडियन रॉक की परफॉर्मेंस होंगी।