उदयपुर में 4 जुलाई को 7 घंटे बिजली कट: सुबह 10 बजे से शाम तक बंद रहेगी बिजली, जाने प्रभावित इलाकों की सूची
उदयपुर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार, 4 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने मेंटेनेंस कार्य के चलते पावर शटडाउन की सूचना जारी की है।
बिजली निगम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। इसके तहत शक्तिनगर, देहलीगेट, एलआईसी बिल्डिंग, एयर पैलेस, दुर्गा नर्सरी रोड, धबाई जी की बाड़ी, शिव पार्क कॉलोनी, अशोकनगर मेन रोड और इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने बताया कि जरूरी मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग के काम के कारण शटडाउन लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले निपटा लें।
