उदयपुर में कल 40 इलाकों में गुल रहेगी बिजली: मेंटेनेंस कार्य के चलते रहेगा पावर कट, जानिए कितने घंटे रहेगी कटौती

June 29, 2026 | desk | Classifieds

उदयपुर में 30 जून (मंगलवार) को 40 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अनुसार, विद्युत लाइनों के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक (करीब साढ़े तीन घंटे) पावर कट रहेगा।

इस दौरान शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

मालियों की होटल, कोका-कोला फैक्ट्री, चिकलवास गांव, चिकलवास बस स्टैंड, पालड़ी रोड, रंगा स्वामी कॉलोनी, कृष्णा विहार, कॉर्पोरेट चैनल क्षेत्र

हाथीदरा, लियो का गुड़ा, राती तलाई, ग्रेटर कैलाश नगर, टीबी अस्पताल चौराहा, उपली बड़ी, बड़ी तालाब, पालड़ी, कटारा

टाइगर हिल, बड़गांव तहसील क्षेत्र, पुलिस अन्वेषण भवन, स्वच्छ कार्यालय, अचार फैक्ट्री, अग्रवाल नमकीन क्षेत्र, वृंदावन फार्म

नारायण सेवा संस्थान, एडवेंट कॉलेज, मिराज फैक्ट्री, रॉयल रिट्रीट, बड़ी गांव, मोया चौराहा, आरके हाउस, आरा मशीन क्षेत्र

बड़ी रोड, बीआरबी आर्ट्स और हवाला रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अंबावगढ़ जीएसएस से जुड़े इलाकों में भी पावर कट

इधर, शहर के अंबावगढ़ जीएसएस से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक पावर कट रहेगा। इसके तहत अम्बावगढ़, यादव कॉलोनी, आयुर्वेद चौराहा, अलकापुरी, ओढ़ बस्ती, अंबामाता योजना, महाकाल, रानी रोड, सर्किट हाउस, गड़िया देवरा, सिलावटवाड़ी, राजदर्शन, इमली घाट, महावतवाड़ी, चांदपोल इलाका प्रभावित होगा।