आम आदमी को बड़ी राहत! नायरा एनर्जी का पेट्रोल 5 रुपये और डीजल ₹3 प्रति लीटर हुआ सस्ता
राइवेट पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की दरें घटा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है।
नई रेट बुधवार सुबह से प्रदेशभर में लागू कर दी गई हैं। अब जयपुर में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपए 2 पैसे से घटकर 105 रुपए 2 पैसे हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 93 रुपए 41 पैसे से घटकर 90 रुपए 41 पैसे पर आ गई है।

राजस्थान में नायरा के 900 पेट्रोल पंप
प्रदेश में नायरा के 900 से ज्यादा फ्यूल पंप हैं, जबकि देशभर में कंपनी के 6700 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। ऐसे में कीमतों में कटौती का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
खासकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर, टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर इसका अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में कमी जैसे कारण माने जा रहे हैं।

इसके साथ ही सभी तेल कंपनियों ने अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे।
इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं, जिन्हें सप्लाई सुधरने के बाद 29 जून के नए आदेश के जरिए वापस ले लिया गया है।
