उदयपुर में कल 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुलः विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते पावरकट, जानिए किस समय रहेगी कटौती

July 1, 2026 | desk | Classifieds

उदयपुर में गुरुवार (2 जुलाई) को विद्युत लाइन के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

अजमेर विद्युत वितरण निगम (एवीवीएनएल) के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट

ओल्ड सिटी के जगदीश चौक, भटियानी चौहट्टा, रंग निवास, मुखर्जी चौक, कालाजी गोराजी, आरएमवी स्कूल क्षेत्र, बापू बाजार, मेवाड़ मोटर्स, देहलीगेट, रावजी का हाटा, वारियों की घाटी, उदियापोल, कैलाश कॉलोनी, सिंधी बाजार और सूरजपोल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।