उदयपुर में कल 6 घंटे बिजली रहेगी बंद: 40 से ज्यादा इलाकों में पावर कट, बिजली निगम करेगा मेंटेनेंस, जानिए पूरा शेड्यूल और प्रभावित एरिया

July 2, 2026 | desk | Classifieds

उदयपुर में 3 जुलाई, शुक्रवार को शहर के करीब 40 से ज्यादा इलाकों में पावर कट रहेगा। बिजली निगम ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है।

अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL) के सहायक अभियंता गिरीश मारीवाला ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग इलाकों में अलग समय पावर कट रहेगा।

डाकन कोटड़ा जीएसएस, कलड़वास जीएसएस प्रथम, द्वितीय और एक्सटेंशन तीनों से संबंधित क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

ये एरिया प्रभावित होगा

डाकन कोटड़ा, ढोल की पाटी, आर्यों का फला, चोटिया मगरा, भागल, जयश्री कॉलोनी, मॉर्डन वैली, पारश्वरनाथ विहार

रूपनगर, फांदा, गुगर मगरी, रिच मगरी, खेड़वा फला, कलडवास फीडर न. 1,2,3,4,5,6, देव माता, वाय.एमपी.एल.

• रामा फीडर, एक्सटेंशन के दोनों फीडर, संपूर्ण रीको कलड़वास, पारा खेत, अम्बा खादरा, नयाखेत, भाला मगरी, पेसिफिक हॉस्पिटल

• सांची कॉम्प्लेक्स, हार्मोनी प्लास्टिक, गीतांजलि, सिक्योर मीटर, मैनकाइंड, कैडिला, सन 3 इलाका शामिल है।

इधर, अशोकनगर में भी रहेगा पावर कट

इधर, 3 जुलाई को ही सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शहर के अशोकनगर सम्पूर्ण, अशोकनगर मैन रोड, श्रीनिकेतन, टीआरआई और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।