सांवलिया सेठ के दरबार में अनोखी भेंट, भक्त ने चढ़ाया 250 ग्राम चांदी का टमाटर
चित्तौड़गढ़: सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भगवान को अनोखी भेंट चढ़ाने का सिलसिला लगातार देखने को मिलता है। भक्त अपनी मन्नत पूरी होने और मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान सांवलिया सेठ को सोने-चांदी की अलग-अलग वस्तुएं अर्पित करते हैं।
मंदिर में इससे पहले श्रद्धालुओं की ओर से चांदी का ट्रैक्टर, पेट्रोल पंप, ट्रक और पवन चक्की जैसी अनोखी वस्तुएं भी भेंट की जा चुकी हैं। इसी कड़ी में अब एक भक्त ने श्रद्धा भाव से भगवान सांवलिया सेठ को 250 ग्राम चांदी से बना टमाटर अर्पित किया है।
भक्त ने खुशी के साथ यह अनोखी भेंट भगवान के चरणों में समर्पित की। चांदी का टमाटर देखने के लिए मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी खास उत्सुकता देखने को मिली।



