CBSE कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित: पहली बार अप्रैल में घोषित हुआ परिणाम

April 15, 2026 | desk | EDUCATION

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है।

लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम

इस साल सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा।

10वीं बोर्ड सेशन-2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरा एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 का मेन एग्जाम देना होगा।