उदयपुर में 8 से ज्यादा इलाकों में कल पावर कटः सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली; जानें प्रभावित क्षेत्रों की सूची

August 18, 2026 | desk | Classifieds

उदयपुर शहर के कुछ इलाकों में बुधवार को बिजली निगम की ओर से पावर कट किया जाएगा। इस दौरान करीब सात घंटे बिजली बंद रहेगी।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता ने बताया- मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पावर कट किया जाएगा। उन्होंने बताया- इसके तहत शास्त्री सर्कल, लोढ़ा कॉम्प्लेक्स, कोर्ट चौराहा, भट्टजी की बाड़ी, अमेरिकन हॉस्पिटल, वी मार्ट और आसपास क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली निगम की ओर से 8 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी।